32.1 C
Delhi
Tuesday, June 6, 2023
No menu items!

क्रूज ड्रग्स पार्टी मामला: शाहरुख खान के बेटे आर्यन से एनसीबी कर रही पूछताछ

- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने हिरासत में ले लिया है। शनिवार रात मुंबई में एक क्रूज पर एनसीबी की टीम ने छापेमारी की। आर्यन खान के साथ अभिनेता अरबाज सेठ मर्चेंट और 10 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

एनसीबी के करीबी सूत्रों ने ई-टाइम्स को बताया है कि अरबाज के पास से कुछ ड्रग्स भी मिली हैं।

- Advertisement -

बीती रात एनसीबी ने की कार्रवाई

शनिवार को मुंबई के समुद्री में क्रूज पर चल रही एक ड्रग्स पार्टी में एनसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए और 10 लोगों को हिरासत में लिया है। खबरों के मुताबिक, यह जहाज मुंबई से गोवा जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में से दो हरियाणा और दिल्ली के ड्रग तस्कर हैं। इतना ही नहीं, इस पार्टी में एंट्री के लिए हर शख्स ने 80 हजार रुपये से ज्यादा की फीस चुकाई थी।

सात घंटे तक चली एनसीबी की रेड

एक पुख्ता टिप मिलने के बाद मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और अन्य एनसीबी अधिकारी जहाज में आम यात्रियों की तरह सवार हुए। मुंबई से रवाना होकर जहाज जैसे ही समुद्र के बीचोंबीच पहुंचा, तभी रेव पार्टी शुरू हुई। इसके बाद एनसीबी के अधिकारी एक्शन में आ गए और सात घंटे तक छापेमारी जारी रही। माना जा रहा है कि इस रेव पार्टी के पीछ दिल्ली की किसी कंपनी का हाथ था।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here