32.1 C
Delhi
Wednesday, June 7, 2023
No menu items!

कर्नल गद्दाफ़ी के बड़े बेटे सैफुल इस्लाम अब राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकता है : #लीबिया की न्यायालय ने सुनाया फैसला

- Advertisement -
- Advertisement -

लीबिया के एक न्यायालय ने फैसला सुनाया है कि योग्यता रद्द हो जाने वाले गद्दाफ़ी के बेटे सैफ़लु इस्लाम अब इस देश के राष्ट्रपति चुनाव में भाग ले सकते हैं।

इससे पहले लीबिया के चुनाव आयोग ने इस देश के पूर्व तानाशाह कर्नल गद्दाफ़ी के बड़े बेटे सैफुल इस्लाम के नामांकन को रद्द कर दिया था जिसके कारण वे लीबिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव में भाग लेने से वंचित रह जाते।

अदालत ने सैफुल इस्लाम की अपील पर विचार करने के बाद उनको चुनाव में भाग लेने के लिए योग्य बताया है। लीबिया में 11 वर्षों के बाद राष्ट्रपति चुनाव का आयोजन हो रहा है जिनमें सैफुल इस्लाम और सैन्य कमांडर ख़लीफ़ा हफ़तर का नाम अधिक चर्चा में है।

लीबिया के चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नामांकित 25 लोगों के नामांकन रद्द कर दिये थे जिसमें गद्दाफ़ी के बेटे सैफ़ुल इस्लाम भी शामिल हैं।

लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल गद्दाफ़ी के बेटे सैफुल इस्लाम पर आरोप है कि वह 2011 के जन विरोध में जनसंहार में शामिल लोगों के साथ थे। इसी विरोध के बाद मुअम्मर गद्दाफ़ी का तख्ता पलट गया था और बाद में लोगों ने उनकी हत्या कर दी थी।

इस केस में सफैुल इस्लाम नामज़द मुजरिम हैं। लीबिया के पश्चिमी नगर अज़्ज़न्तान के न्यायालय ने सैफुल इस्लाम को फासी की सज़ा सुनाई है।

लीबिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए 98 लोगों ने नामांकन करवाया था। इस देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 24 दिसंबर 2021 को होगा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here