29.1 C
Delhi
Thursday, June 8, 2023
No menu items!

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, एक सीट पर भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त

- Advertisement -
- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने तगड़ी वापसी करते हुए क्लीन स्वीप किया है। यहां बीजेपी को जोर का झटका लगा है। यहां तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। यहां एक सीट पर भाजपा विधायक की जमानत जब्त हुई है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी को चौंकाते हुए सभी दावों की हवाईयां निकाल दी है। मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार कुशाल सिंह ठाकुर को हराकर सीट पर कब्जा किया। प्रतिभा सिंह ने ये सीट 8766 वोटों के अंतर से जीती। प्रतिभा सिंह को 365650 वोट मिले। जबकि कुशाल सिंह को 356884 वोट मिले।

- Advertisement -

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर को जीत मिली। रोहित ठाकुर को 29447 वोट मिले। इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा 23344 वोट दूसरे नंबर पर रहे। जबकि भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक को मजह 2584 मिले। भाजपा प्रत्याशी की इस सीट पर जमानत जब्त हुई है। 

फतेहपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उमीदवार भवानी सिंह पठानिया 5789 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18660 वोट मिले। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया ने 24449 वोट हासिल किए। उधर, अर्की विधानसभा सीट से भी कांग्रेस ने जीत का स्वाद चखा। यहां कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने जीत हासिल की।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here