31.1 C
Delhi
Wednesday, March 29, 2023
No menu items!

दुबई के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा कप्तान कोहली का मोम का पुतला, बल्ला पकड़े नज़र आए विराट

- Advertisement -
- Advertisement -

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के मोम के नए पुतले का अनावरण दुबई के मैडम तुसाद म्‍यूजियम में किया गया है। कोहली इस नई प्रतिमा में भारत की नेवी ब्‍लू जर्सी में नज़र आ रहे हैं। बता दें कि किंग कोहली की वैक्‍स म्‍यूजियम में यह स्टेचू पहला नहीं है। इससे पहले साल 2018 में दिल्‍ली के मैडम तुसाद म्‍यूजियम में विराट की मोम की पहली प्रतिमा का अनावरण हुआ था। इसके बाद 2019 वर्ल्‍ड कप के दौरान भारतीय क्रिकेटर का मोम का पुतला इंग्लैंड के म्‍यूजियम में लगाया गया था।

32 साल के भारतीय कप्तान का नाम दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में लिया जाता है। उनकी औसत तीनों प्रारूपों में 50 से ज्यादा है। विराट कोहली के आंकड़े उनकी काबिलियत बयां करते हैं और यही वजह है कि मैडम तुसाद में उनकी मोम की प्रतिमा लगाई गई है।

- Advertisement -

दाएं हाथ के बल्लेबाज इस नई प्रतिमा में भारतीय टीम की नेवी ब्लू जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। इस जर्सी का अनावरण पिछले साल ऑस्‍ट्रेलिया के विरुद्ध सफेद गेंद की सीरीज से पहले हुआ था। हालांकि, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च हो चुकी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here