36.1 C
Delhi
Tuesday, June 6, 2023
No menu items!

जरूरी काम से बुलाकर मिस्त्री ने किया महिला मजदूर से दुष्कर्म

- Advertisement -
- Advertisement -

भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में सिंधी ढाबा के पास एक कमरे में मिस्त्री द्वारा अपने साथ काम करने वाली महिला मजदूर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी मिस्त्री ने एक अन्य मजदूर की मदद से जरूरी काम का कहकर उसे बिलखरिया बुलाया था और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने महिला मजदूर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार 32 साल की महिला अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित बस्ती में रहती है और मजदूरी करती है। आरोपी महेश मिस्त्री का काम करता है। पीड़िता इन दिनों महेश के साथ अयोध्या की साइट पर काम चल रहा है।

12 मार्च को महेश काम पर नहीं गया था। उसने अपने साथ काम करने वाले राजा सेन से कहा था कि सिंधी ढाबा के पास बायपास रोड पर पर महिला को लेकर पहुंची, जरूरी काम है। राजा सेन मिस्त्री महेश के कहने पर महिला को वहां लेकर पहुंचा था। राजा महिला को छोड़कर निकल गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी महेश ने कहा था कि उसे जरूरी काम है और वह घर छोड़ देगा।

इसके बाद आरोपी ने महिला मजदूर से दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर छोड़ दिया। महिला मजदूर ने घटना के बाद से काम छोड़ दिया था और वह गुमशुम रहने लगी थी। पति ने पत्नी से गुमशुम और परेशन होने की वजह पूछी थी। पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई इसके बाद दंपती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

- Advertisement -
Ahsan Ali
Ahsan Ali
Journalist, Media Person Editor-in-Chief Of Reportlook full time journalism.
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here