7.8 C
London
Wednesday, March 27, 2024

‘बुली बाई’ ऐप मामला: उत्तराखंड में दूसरी गिरफ्तारी, महिला के बाद कोटद्वार में युवक गिरफ्तार

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

‘बुली बाई’ ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार पहुंचकर मंगलवार देर रात एक युवक को गिरफ्तार किया है।

कोटद्वार के नींबूचौड़ इलाके से युवक की गिरफ्तारी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दिल्ली के एक कॉलेज में पढ़ता है। 20 साल के इस युवक का नाम मयंक रावत है।पुलिस के मुताबिक,जम्मू में तैनात सैन्य कर्मी का बेटा ऐप मामले में आरोपी है। 

युवक की गिरफ्तारी के साथ ही ‘बुली बाई’ ऐप मामले में उत्तराखंड में यह दूसरी गिरफ्तारी है। आरोपी युवक जाकिर हुसैन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई कर रहा है और ऑनलाइन क्लासेज की वजह से वह अपने घर कोटद्वार आया हुआ था। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। आपको बता दें कि ‘बुलीबाई’ ऐप मामले में मुंबई पुलिस साइबर सेल ने बेंगलुरु के एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार करने के बाद मुख्य आरोपी एक महिला काे मंगलवार को उधमसिंहनगर जिले से भी गिरफ्तार किया था। 

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद अब उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। पौड़ी जिले के एसएसपी यशवंत सिंह ने युवक की गिरफ्तारी पर मुहर लगाते हुए बताया कि मुंबई पुलिस ने कोटद्वार में युवक की गिरफ्तारी की है।बताया कि मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस करते हुए मंबई पुलिस कोटद्वार पहुंची थी। युवक पर आरोप हैं कि वह ‘ऐप’ के लिंक शेयर करता था। मुंबई पुलिस युवक को कोर्ट में पेश कर ट्रांसिट रिमांड की तैयारी में जुटी हुई है।

इसस पहले मंगलवार को उत्तराखंड में महाराष्ट्र पुलिस ने ‘बुली बाई’ ऐप मामले में 18 वर्षीय एक युवती को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया था। यह युवती मामले में मुख्य आरोपी बताई जा रही है। आरोपी युवती पर ऐप के माध्यम से चर्चित मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर अपलोड कर नीलामी करने का आरोप है। महाराष्ट्र पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। एसपी सिटी रुद्रपुर ममता बोहरा ने बताया कि इस मामले में बेंगलुरु के इंजीनियरिंग के एक छात्र की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम मंगलवार को रुद्रपुर पहुंची थी। 

स्थानीय पुलिस को जानकारी देने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने रुद्रपुर आदर्श कॉलोनी वार्ड-14 की रहने वाली युवती श्वेता सिंह के आवास पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती से पुलिस ने दो मोबाइल बरामद किए। युवती को रिमांड पर लेने के बाद गोपनीय स्थान पर रखा है और बुधवार सुबह महाराष्ट्र ले जाने की तैयारी है। बीती एक जनवरी को आरोपी युवती और बुली बाई ऐप ग्रुप के सदस्यों ने मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर नीलामी के लिए पोस्ट की थी। इससे महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई थी और पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू की। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, मामले की मुख्य आरोपी यह युवती ‘बुली बाई’ ऐप से जुड़े तीन सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल कर रही थी।

- Advertisement -spot_imgspot_img

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here