24.1 C
Delhi
Sunday, October 1, 2023
No menu items!

सामने आया एक ऐसा एग्जिट पोल जिसमे सपा 200 पार और भाजपा की करारी हार

- Advertisement -
- Advertisement -

यूपी विधानसभा चुनाव के सभी चरणों की वोटिंग पूरी होने के साथ ही सभी की नजरें अब रिजल्ट पर हैं। दस मार्च को आने वाले रिजल्ट से पहले कई टीवी चैनलों ने एग्जिट पोल करके बताया है कि यूपी में किसे कितनी सीटें मिल सकती हैं और किसकी सरकार बनने की संभावना है।

ज्यादातर चैनलों के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को आसानी से बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। वहीं एक ऐसा एग्जिट पोल भी है जो इन सभी से बिल्कुल उलट है। इस एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन हार रहा है और समाजवादी गठबंधन 200 के आकड़े को पार करते हुए बहुमत से भी काफी ज्यादा सीटें हासिल करता दिखाई दे रहा है।

- Advertisement -

देशबंधु के एग्जिट पोल के अनुसार यूपी की 403 में से भाजपा गठबंधन को केवल 134 से 150 सीटें मिल रही हैं। यानी पिछले चुनाव के मुकाबले उसे दो सौ ज्यादा सीटों का नुकसान हो रहा है। समाजवादी पार्टी गठबंधन को 228 से 244 सीटें मिलती दिख रही हैं।

मध्य यूपी की 81 सीटों में से भाजपा को 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं। इस इलाके में सपा को भारी बढ़त मिल रही है। उसे 46 से 50 सीटें मिलती दिख रही हैं। बसपा को एक से 5 और कांग्रेस को 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को भी 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं।

पूर्वी यूपी में भी सपा को भारी बढ़त दिखाई गई है। यहां भाजपा को 58 से 62 सीटें जबकि सपा को 95 से 99 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को 5 से 9 और कांग्रेस को 1 से 3 सीट मिलने का अनुमान है। अन्य को दो सीटें मिल सकती हैं।

पश्चिम यूपी की 136 सीटों में से भाजपा को केवल 43 से 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। सपा को यहां 81 से 85 सीटें मिल सकती हैं। बसपा को 4 से 8 और कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को भी 0 से 2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here