34.1 C
Delhi
Thursday, September 28, 2023
No menu items!

Breaking: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, स्टोइनिस ने 17 गेंद में पलटा मैच

- Advertisement -
- Advertisement -

टी20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मुकाबला श्रीलंका के साथ है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 158 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 125 रन के पार जा चुका है। एरोन फिंच और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं। फिंच एक छोर संभालकर खेल रहे हैं और स्टोइनिस तूफानी अंदाज में रन बना रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने 26 रन के स्कोर पर डेविड वॉर्नर का अहम विकेट गंवाया। उन्होंने 10 गेंदों में 11 रन बनाए और तीक्ष्णा की गेंद पर शनाका ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद मिशेल मार्श को धनंजय ने राजपक्षा के हाथों कैच कराया। मार्श ने 17 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 12 गेंदों पर 23 रन बनाने के बाद करुणारत्ने का शिकार बने। भंडारा ने बाउंड्री लाइन पर उनका शानदार कैच पकड़ा।

- Advertisement -

श्रीलंका के लिए पथुम निसानका ने 45 गेंद में 40 रन बनाए। धनंजय डी सिल्वा ने 26 रन की पारी खेली। अंत में चरिथ असालंका (25 गेंद में 38 रन) और चमिका करुणारत्ने (सात गेंद में 14 रन) ने तेजी से रन बनाकर टीम का स्कोर छह विकेट पर 157 रन तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और मिशेल मार्श के अलावा सभी गेंदबाजों ने विकेट लिए। मार्श और स्टोइनिस महंगे भी साबित हुए।

आखिरी ओवर में पैट कमिंस ने 20 रन लुटा दिए। इसी वजह से श्रीलंका की टीम 157 रन का स्कोर बनाने में सफल रही। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा।

श्रीलंका की टीम में पथुम निशानका की वापसी हुई है। पिछले साल विश्व कप जीतने वाली कंगारू टीम को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 89 रन के अंतर से हराया था। अब कंगारू टीम श्रीलंका के खिलाफ दमदार वापसी करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका ने पहले मैच में आयरलैंड को आसानी से हराया था। अब श्रीलंका की कोशिश बड़ा उलटफेर कर ऑस्ट्रेलिया को हराने की होगी। ऐसा होने पर श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बहुत मजबूत हो जाएगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो जाएगा।

एशिया कप में श्रीलंकाई टीम को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और इसके बाद इस टीम ने सभी मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान श्रीलंका ने भारत और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों को हराया। इस टूर्नामेंट में भी श्रीलंकाई टीम एशिया कप का प्रदर्शन दोहराना चाहेगी।

मैच से कोरोना संक्रमित हुए एडम जैम्पा

इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जैम्पा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, उनके अंदर कोरोना के लक्षण न के बराबर हैं। आईसीसी ने अपने नियमों में बदलाव किया है और अब कोरोना संक्रमित खिलाड़ी भी मैच खेल सकते हैं। इस बारे में फैसला टीम मैनेजमेंट को करना होता है। जैम्पा में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। इसके बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया और उनकी जगह एश्टन एगर को टीम में शामिल किया गया।

- Advertisement -
Ahsan Ali
Ahsan Ali
Journalist, Media Person Editor-in-Chief Of Reportlook full time journalism.
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img