30.1 C
Delhi
Friday, September 29, 2023
No menu items!

बॉलीवुड: करीना कपूर ख़ान ने बताया कब उनके दोनो लड़के बॉलीवुड में

- Advertisement -
- Advertisement -

मशहूर कलाकार करीना कपूर खान ने बॉलीवुड को कई सुपर हिट फिल्में दी हैं। इन दिनों वे अपने बेटे जहांगीर को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों से बेटे के जहांगीर नाम को लेकर उन्हें और पति सैफ अली खान को काफी ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने एक बातचीत में अपने बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर को लेकर काफी कुछ कहा, जो कि सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। अपने बेटों के बारे में बात करते हुए करीना कहती हैं – “जेह मुश्किल से अभी 6 महीनों का हुआ होगा। वो बिल्कुल मेरे जैसा दिखता है। वहीं टिम (तैमूर) अपने पापा सैफ पर गया है। अपने जन्म के छह महीनों के बीतने के बाद टिम नए लोगों को देखने में सहज नहीं था। वहीं जेह को इसमें कोई दिक्कत नहीं है। तैमूर में काफी कुछ सैफ की तरह है। वहीं जेह हमारा बहुत बढ़िया मिक्स है। टिम  टिपिकल सैजिटेरियन (धनु राशि) है।

आगे करीना कहती हैं – “वो काफी रचनात्मक है। उसका झुकाव कला की तरफ ज्यादा है। घर पर वो अक्सर ड्राइंग करता है। वो काफी उत्सुक बालक है। वो हर चीज को जानने की कोशिश करता है। वहीं जेह पाईसियन (मीन राशि) है।”

- Advertisement -

करीना बताती हैं – “जब मैं जेह के साथ 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। उस दौरान मैंने आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए एक रोमांटिक गाने को शूट किया था।” करीना कपूर अपने दोनों  बेटों के भविष्य को लेकर काफी सीरियस हैं। इस पर बात करते हुए वो कहती हैं – “मैं अपने बेटों को जेंटलमैन बनाना चाहती हूं।”

“मैं चाहती हूं भविष्य में लोग ये कहें कि मेरे बेटों की परवरिश अच्छी हुई है। वे अच्छे दिल के हैं। मुझे नहीं पसंद कि मेरे बेटे कोई फिल्म स्टार बनें। अगर टिम (तैमूर) मेरे पास आता है और कहता है कि उसे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना है, तो ये उसकी चॉइस है। मैं उसको इसमें सपोर्ट करुंगी।”

करीना ने ये भी कहा कि वे एक ऐसी मां नहीं बनना चाहती जो अपने बेटों की जिंदगी में दखल दें। आपको बता दें कि तैमूर के जन्म के बाद से ही पैपराजी अक्सर उसको फॉलो करने की कोशिश करते हैं। तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। वहीं करीना के दूसरे बेटे जहांगीर का जन्म हाल ही में 21 फरवरी 2021 को हुआ। 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here