32.1 C
Delhi
Monday, September 25, 2023
No menu items!

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की एक्स पत्नी रानी ने किया इस मशहूर पंजाबी सिंगर के संग अफेयर का ऐलान

- Advertisement -
- Advertisement -

भोजपुरी सुपरस्टार और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। मनोज की पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी, जो बाद में टूट गई। अब उनकी पत्नी रानी तिवारी के अफेयर की खबरें आ रही हैं। रानी तिवारी एक मशहूर पंजाबी सिंगर को डेट कर रही हैं। रानी तिवारी को प्रतिमा पांडे के नाम से भी जाना जाता है।

 
ऐसी खबरें हैं कि रानी तिवारी उर्फ प्रतिमा पांडे पंजाबी सिंगर एकम बावा को डेट कर रही हैं। रानी तिवारी, निर्माता अरुण तिवारी की बहन हैं। अरुण तिवारी वहीं निर्माता हैं, जिन्होंने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनी को प्रोड्यूस किया था। एकम बावा हाल में अपने एक नए गाने को लेकर चर्चाओं में हैं। इससे पहले वो ललकारे, गन vs बोलियां, अदब जट्ट जैसे गानों को गा चुके हैं।

- Advertisement -

इंस्टाग्राम पर किया अपने अफेयर का ऐलान
रानी और एकम ने खुलकर अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपने चाहने वालों को इस रिश्ते की जानकारी दी। एकम बावा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि “(दिल की फीलिंग) जरूर पड़ना इक वार, हर पल मोहब्बत करने का वादा है आपसे, हर पल साथ निभाने का वादा है आपसे, कभी ये मत समझना हम आपको भूल जायेंगे, जिंदगी भर साथ चलने का वादा है आपसे। आई लव यू मेरी जान।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एकम और रानी दोनों को दो सालों से जानते हैं। वो पहले से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन दोनों ने अब खुलकर अपने रिश्तों को दुनिया के सामने ला दिया है। 

कौन है रानी तिवारी?
रानी तिवारी पेशे से एक डायटिशियन हैं। वो महेंद्र सिंह धोनी की कंपनी रिहिती स्पोर्ट की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में से एक हैं। ऋति स्पोर्ट्स की शुरुआत रानी तिवारी के भाई और महेंद्र सिंह धोनी ने मिलकर शुरू की थी।

पहली शादी
मनोज और रानी की शादी साल 1999 में हुई थी लेकिन शादी के 14 सालों के बाद दोनों अलग हो गए। दोनों के बीच साल 2012 में तलाक हो गया था। मनोज तिवारी ने 2020 में भोजपुरी गायक सुरभि तिवारी से दूसरी शादी कर ली है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here