25.1 C
Delhi
Saturday, September 23, 2023
No menu items!

भाजपा नेता ने की अपनी ही पार्टी विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी, वीडियो वायरल

- Advertisement -
- Advertisement -

बलरामपुर ( उप्र), 16 जनवरी ( भाषा) उत्तर प्रदेश भाजपा के एक नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह पार्टी के एक विधायक के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिख रहे हैं।

यह वीडियो करीब एक मिनट का है। इसमें लोक कला संस्कृति एवं थारू जनजाति विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंद्र राम चौधरी कथित तौर पर यह कहते सुने गए कि गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ को लोग जूतों से पीटेंगे।’’ 

- Advertisement -

वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी के विशुनपुर कोड़र गांव के निवासी चंद्र राम चौधरी थारू समाज से आते हैं और वह गैसड़ी से खुद के लिए टिकट चाहते थे जहां थारूओं की अच्छी संख्या है। 

चौधरी वीडिया में यह कहते सुने गए कि, ‘‘यदि मुझे गैसड़ी से टिकट नहीं दिया गया, तो गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को कोई फरिश्ता भी चुनाव नहीं जिता पायेगा। यहां तक कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) भी भाजपा से नाराज हैं।’’ 

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया से इस मामले की जानकारी मिली है और इसकी जांच कराई जा रही है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here