27.1 C
Delhi
Tuesday, September 26, 2023
No menu items!

भाजपा सभी सीटों पर पीछे, कांग्रेस,आरजेडी और टीएमसी ने बनाई बढ़त

- Advertisement -
- Advertisement -

देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की गिनती जारी है। फिलहाल भाजपा सभी सीटों पर पीछे चल रही है। वहीं टीएमसी आसनसोल और बालीगंज में आगे चल रही है। तो कांग्रेस छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ और महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तर में आगे चल रही है। वहीं बिहार के बोचहां में आरजेडी आगे चल रही है।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा में कांग्रेस आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार छत्तीसगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।10:15 AM, 16-APR-2022

महाराष्ट्र के कोल्हापुर उत्तरी विधानसभा में कांग्रेस ने ली बढ़त

- Advertisement -

चुनाव आयोग के आधिकारिक शुरुआती रुझानों के अनुसार महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।10:09 AM, 16-APR-2022

बिहार के बेचहां में आरजेडी आगे

बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर मतगणना जारी है यहां से आरजेडी के उम्मीदवार अमर पासवान आगे चल रहे हैं।10:01 AM, 16-APR-2022

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में मतगणना जारी

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। राजनांदगांव में एक मतगणना केंद्र से दृश्य

आसनसोल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर

आसनसोल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर में फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा आगे हो गए हैं। वहीं भाजपा की अग्निमित्रा पॉल अब पीछे हो गई हैं। कुछ देर पहले पॉल, शत्रुघ्न सिन्हा से आगे चल रही थीं। वहीं बालीगंज में बाबुल आगे चल रहे हैं जबकि केया घोष पीछे चल रही हैं।09:35 AM, 16-APR-2022

आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा पीछे हो गए

आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पीछे हो गए हैं जबकि भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल आगे चल रही हैं। वहीं बालीगंज में टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं। भाजपा की केया घोष पीछे चल रही हैं।09:24 AM, 16-APR-2022

बोचहां उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी

बोचहां उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। आरडीएस कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है।08:40 AM, 16-APR-2022

बंगाल, ममता दीदी के साथ: बाबुल

टीएमसी उम्मीदवार ने बाबुल सुप्रियो ने कहा कि बालीगंज में 41% मतदाता ने मतदान किया जो कि  विपक्ष के अनावश्यक दावे को खारिज करते हैं। अगर ऐसा होता तो क्या इतना मतदान होता? बंगाल ममता दीदी के साथ है। 

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here