32.1 C
Delhi
Monday, September 25, 2023
No menu items!

बीजेपी ने इस राज्य में चुनाव परिणामों से पहले ही मान ली हार, इन 4 पर किया जीत का दावा 

- Advertisement -
- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि पांच में से चार राज्यों में भाजपा सरकार बनाने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने जो काम किया है जनता उसका इनाम भी पार्टी को देगी।

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘भाजपा पांच में से चार राज्यों में सरकार बनाने जा रही है और पंजाब में भी हमारी स्थिति में बहुत सुधार होने वाला है। उत्तर प्रदेश में अच्छे बहुमत के साथ हमारी सरकार बनेगी।’

- Advertisement -

उन्होंने कहा, ‘हम उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में सरकार बनाएंगे। उत्तर प्रदेश बहुत ही बड़ा प्रदेश है और यहां आर्थिक विकास के बहुत मौके हैं लेकिन 2017 से पहले यह भ्रष्टाचारियों के हाथ में था। यहां पर गुंडागर्दी चरम  पर थी।’


अग्रवाल ने कहा, ‘मैं प्रदेश की बहुत सारे विधानसभा क्षेत्रों में गया और वहां लोगों से उनके विचार जाने। गोरखपुर और काशी का भी दौरा किया। मुझे विश्वास है कि यूपी की जनता को भाजपा पर भरोसा है। पांच साल के भाजपा के काम की लोग सराहना करते हैं। कानून व्यवस्था के मामले में यूपी में बहुत सुधार हुआ है। अराजक तत्व आज जेल में हैं। अब पुलिस का भी सम्मान होने लगा है। इससे पहले पुलिस को लोग सम्मानित नजरों से नहीं देखते थे। कानून व्यवस्था की स्थिति अब बहुत अच्छी है।’

उन्होंने कहा, अगर यूपी में भाजपा का विकास का काम देखना है तो 13 नए एयरपोर्ट और 6 नए एक्सप्रेसवे देखें। इन्फ्रास्ट्रक्चर, कानून व्यवस्था और विकास के अन्य क्षेत्रों में मोदी जी और योगी जी ने बहुत अच्छा काम किया है। बता दें कि अग्रवाल के अलावा भाजपा के कई नेताओं ने उत्तर प्रदेशष उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने का दावा किया है। हालांकि पंजाब को लेकर किसी ने ऐसा दावा नहीं किया है। 

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here