32.1 C
Delhi
Monday, September 25, 2023
No menu items!

बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

- Advertisement -
- Advertisement -

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। Siddharth Shukla Bigg Boss 13 के विजेता बने थे। अब तक की जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक से Siddharth Shukla का 40 साल की उम्र में निधन हुआ है। बीती रात मुंबई में उनकी तबीतय बिगड़ी थी। दवा लेने के बाद वे सोने चले गए थे। सुबह उठाया गया तो वे बेहोश हालत में मिले। तत्काल कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया है

पता चला है कि सिद्धार्थ शुक्ला को सुबह दिल का दौरा पड़ा था। कूपर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”उन्हें कुछ समय पहले मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।”

- Advertisement -

शुक्ला ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और टेलीविजन शो ”बाबुल का आंगन छूटे ना” में मुख्य भूमिका के साथ अभिनय की शुरुआत की। बाद में वह ‘जाने पहचाने से… ये अजनबी’, ‘लव यू जिंदगी’ जैसे शो में नजर आए, लेकिन ‘बालिका वधू’ में काम करने के साथ वह एक घरेलू नाम बन गए थे।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here