7.5 C
London
Thursday, December 7, 2023

Bigg Boss 15: रिया चक्रवर्ती की एंट्री में रोड़ा बना कानूनी विवाद? जानें- क्या है पूरा मामला

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बीते काफी दिनों से बिग बॉस 15 में एंट्री की अफवाहों के लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिया ने बिग बॉस के लिए प्रोमो भी शूट कर लिया है। वो उसी स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुई थीं, जहां पर शो की कंफर्म कटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश दिखाई दी थीं। ऐसी अफवाहें भी सामने आईं थीं कि रिया चक्रवर्ती बिग बॉस के इतिहास में सबसे महंगी कंटेस्टेंट होने वाली हैं। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस का हिस्सा बनने में रिया से जुड़े कानूनी मामले आड़े आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

रिया चक्रवर्ती को लेकर बीते दिनों खबरें आई थीं कि वो शो में वो सबसे महंगी कंटेस्टेंट हो सकती हैं। शो के लिए उनकी फीस 35 लाख बताई जा रही थी। जो कि बिग बॉस के इतिहास में किसी कंटेस्टेंट को मिलने वाले सबसे ज्यादा फीस है। वहीं, अब बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें तो रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स केस को लेकर चल रही NCB की जांच बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री के बीच रोड़ा बन सकती है। हालांकि, अभी तक इन सभी रिपोर्ट्स की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

कंफर्म कंटेस्टेंट

बता दें कि रिया चक्रवर्ती को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग्स एंगल से चल रही जांच के दौरान रिया को NCB ने गिरफ्तार किया किया था। बात करें बिग बॉस 15 की तो ये शो 2 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया जाएगा। इस शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में- तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, सिंबा नागपाल, अकासा सिंह, अफसाना खान, उमर रियाज और डोनल बिष्ट शामिल हैं। इस बार शो की थीम होगी- ‘संकट इन जंगल’… जिसके दिलचस्प प्रोमोज पहले ही रिलीज हो चुके हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Jamil Khan
Jamil Khan
जमील ख़ान एक स्वतंत्र पत्रकार है जो ज़्यादातर मुस्लिम मुद्दों पर अपने लेख प्रकाशित करते है. मुख्य धारा की मीडिया में चलाये जा रहे मुस्लिम विरोधी मानसिकता को जवाब देने के लिए उन्होंने 2017 में रिपोर्टलूक न्यूज़ कंपनी की स्थापना कि थी। नीचे दिये गये सोशल मीडिया आइकॉन पर क्लिक कर आप उन्हें फॉलो कर सकते है और संपर्क साध सकते है

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here