दुबई, 25 मार्च (एपी) सऊदी अरब के शहर जेद्दा में ‘फार्मूला-वन रेस’ से पहले एक तेल डिपो में भीषण आग लग गई है। यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी और सरकारी मीडिया ने इस घटना की तुरंत पुष्टि नहीं की। हालांकि, यह घटना जेद्दा तेल डिपो पर इसी तरह के हमले के कुछ दिनों बाद हुई है।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित ‘अल-मसीरा’ उपग्रह समाचार चैनल की खबर के अनुसार हमले के बारे में अधिक विवरण बाद में जारी किया जाएगा।
You must log in to post a comment.