30.1 C
Delhi
Saturday, September 30, 2023
No menu items!

भिवंडी पुलिस ने भेजा शमन तो नूपुर शर्मा ने वकील को कर दिया आगे

- Advertisement -
- Advertisement -

पैगंबर मोहम्मद सल्लाहु अलेही वसल्लम पर विवादित टिप्पणी के आरोपों से घिरीं पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को अब मुंबई के भिवंडी थाने की पुलिस ने समन भेजा है। पुलिस ने उन्हें 13 जून 2022 को पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है। वहीं, दूसरी ओर भिवंडी पुलिस के समन का जवाब देते हुए नूपुर शर्मा के वकील ने कुछ दिन का समय मांगा है।

नूपुर शर्मा के वकील ने पुलिस को मेल भेजकर पूछताछ के लिए पेश होने में कुछ दिन का समय मांगा है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चेतन काकड़े ने संवाददाताओं को बताया कि नूपुर के अलावा, भाजपा से निष्कासित नवीन कुमार जिंदल को भी तलब किया गया है। ठाणे जिले की भिवंडी पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद सल्लाहु अलेही वसल्लम के खिलाफ विवादास्पद ट्वीट पर नवीन कुमार जिंदल को 15 जून 2022 को अपना बयान दर्ज करने के लिए कहा है।

- Advertisement -

कई थानों में दर्ज हैं केस: इससे पहले, मुंबई के पाइधोनी थाने की पुलिस ने भी पूर्व भाजपा प्रवक्ता को समन किया था। पाइधोनी पुलिस ने नूपुर शर्मा को अपना बयान दर्ज कराने के लिए 25 जून 2022 को हाजिर होने के लिए कहा था। पाइधोनी थाने की पुलिस ने रजा अकादमी की ओर से मिली शिकायत पर नूपुर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के चलते नूपुर शर्मा के खिलाफ के लिए कई थानों में मामले दर्ज हैं। मुंबई के ठाणे में भी नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुंब्रा थाने की पुलिस ने भी गुफरान खान नाम के टीचर की तहरीर पर नूपुर शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 A और B, 295 A, 298 और 505 के तहत केस दर्ज किया है। मुंब्रा पुलिस ने नूपुर शर्मा को 22 जून 2022 को पूछताछ के लिए बुलाया है।


देश भर में हुए उग्र प्रदर्शन: पैगंबर मोहम्‍मद सल्लाहु अलेही वसल्लम पर विवादित टिप्‍पणी के बाद पूर्व बीजेपी प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। जिसे लेकर शुक्रवार (10 जून 2022) को जुमे की नमाज के बाद देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रयागराज, सहारनपुर, रांची, दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत कई हिस्सों में उग्र प्रदर्शन किए गए। नूपुर शर्मा और उसके परिवार को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिली थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की ओर से उसकी और उसके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here