27.1 C
Delhi
Monday, September 25, 2023
No menu items!

बीसीसीआई ने ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर और प्रवीण आमरे पर ठोका जुर्माना आईपीएल में बाधा डालने के लिए इन पर लगा बैन 

- Advertisement -
- Advertisement -

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नो बॉल विवाद को तूल देने के लिए मैच में बाधा डालने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई और आईपीएल आयोजकों ने जुर्माना लगाया है। पंत के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे पर भी जुर्माना लगाया गया है, जो मैच के दौरान मैदान पर चले गए थे। इसलिए उन पर बैन लगा है।

दिल्ली की टीम के कप्तान ऋषभ पंत पर मैच फीस का 100 फीसदी फाइन लगा है, क्योंकि उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन किया। पंत ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत आर्टिकल 2.7 के लेवल 2 को तोड़ने के आरोप को स्वीकार कर लिया है। 

- Advertisement -

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा है। उन्होंने भी इस मैच में ऋषभ पंत का साथ दिया था और उनको आर्टिकल 2.8 के लेवल 2 को तोड़ने का दोषी पाया गया। ठाकुर ने भी अपनी सजा को स्वीकार कर लिया है।  

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच पर मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना आईपीएल की आचार संहिता को तोड़ने का लगा है। इतना ही नहीं, प्रवीण आमरे पर एक मैच का बैन भी लगाया गया है। प्रवीण आमरे मैच को रोकने के लिए मैदान पर घुसे थे। उन्होंने आर्टिकल 2.2 के लेवल 2 के आरोप को स्वीकार करते हुए सजा को भी माना है।  

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here