38.1 C
Delhi
Wednesday, June 7, 2023
No menu items!

बाबा ने लड़की से किया ‘दुष्‍कर्म’, फिर दिए दो मटके; बोला- घर जाकर खोलना 

- Advertisement -
- Advertisement -

पटना। तंत्र-मंत्र के जरिए घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने के झांसे में राजीव नगर थाना क्षेत्र की एक किशोरी वाराणसी के बाबा के झांसे में फंस गई। उसने एक महिला के जरिए उसे तंत्र-मंत्र करने के लिए वाराणसी बुलाया।

वहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसे फरीदाबाद ले जाया गया। किशोरी का आरोप है कि फरीदाबाद में बाबा ने दो दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लौटते वक्त उसे दो मटके दिए गए।

- Advertisement -

बाबा बोला- घर जाकर इन मटकों को खोलना 

किशोरी के मुताबिक दुष्‍कर्मी बाबा ने कहा था कि घर ले जाकर पूजा-पाठ के बाद मटकों को खोलना, इसमें रुपये मिलेंगे। पर मटके खाली मिले। इसके बाद उसे एक महिला पुलिस से शिकायत नहीं करने की धमकी दे रही थी, जिससे वह चुप थी। सोमवार को पीडि़ता स्वजन के साथ राजीव नगर थाना पहुंची और इसकी लिखित शिकायत की।

थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि किशोरी के मुताबिक घटना फरीदाबाद में हुई है। पुलिस छानबीन कर रही है। किशोरी के साथ एक और लड़की झांसे में फंस कर बनारस गई थी। 

  • तंत्र-मंत्र का झांसा देकर पटना की किशोरी से फरीदाबाद में दुष्कर्म
  • बाबा से मिलने एक अन्य लड़की संग वाराणसी गई थी किशोरी
  • झांसा देकर वाराणसी से ले जाया गया फरीदाबाद 
  • धमकी से डरी-सहमी घर पहुंची किशोरी, थाने में शिकायत 

मां सफाईकर्मी, खुद रेस्टोरेंट में करती है काम

पीडि़ता ने बताया कि वह एक भाई और तीन बहन है। वह एक रेस्टोरेंट में काम करती है। मां एक सरकारी आफिस में साफ-सफाई करती है। आर्थिक तंगी से परिवार परेशान था। पिछले माह फरवरी में राजीव नगर की एक महिला ने उसे वाराणसी के बाबा के बारे में बताकर वहां भेजा था।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here