24.1 C
Delhi
Friday, June 2, 2023
No menu items!

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की ‘दर्दनाक’ हादसे में मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स नहीं रहे। वह 46 साल के थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से बताया गया कि एक सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई। यह हादसा शनिवार (14 मई, 2022) रात को हुआ।

वह तब उत्तर पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में टाउन्सविले के पास कार क्रैश का शिकार हुए।

- Advertisement -

पुलिस ने पुष्टि की कि घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। बयान के मुताबिक, “शुरुआती जानकारियां बताती हैं कि रात 11 बजे हर्वे रेंज रोड पर कार थी। एलिस रिवर ब्रिज के पास जैसे वह सड़क से उतरी वह अचानक पलट गई।”

घटना से समय साइमंड्स ही गाड़ी चला रहे थे। यह भी कहा गया कि इमरजेंसी सेवाओं ने उन्हें बचाने की कोशिश की, पर वे नाकामयाब रहे। पुलिस ने कहा है कि फॉरेंसिक क्रैश यूनिट इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से साइमंड्स की मौत की जानकारी देते हुए खेद प्रकट किया गया। 

साइमंड्स के निधन की जानकारी जैसे ही उनके दोस्तों और पुराने साथियों को हुई, वे हैरान से रह गए। क्रिकेट जगत में इसके बाद शोक की लहर दौड़ गई। कंगारू टीम के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने जानकारी पर दुख जताते हुए ट्वीट किया और कहा, “यह (हादसा/घटनाक्रम) वाकई में काफी तकलीफ देता है।”

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तानी गेंदबाज रह चुके शोएब अख्तर ने भी उनके देहांत पर दुख जाताया। ट्वीट किया, “कार क्रैश में साइमंड्स की मौत के बारे में सुनकर दहल गया हूं। हमारा फील्ड और उसके बाहर एक बेहतरीन रिलेशन रहा। उनके परिवार के साथ मेरी प्रार्थना और संवेदनाएं हैं।”

साइमंड्स अपने स्कोर और शॉट्स के साथ विवादों की वजह से सुर्खियों में रहे। फिर चाहे वह उनकी शराब पीने की लत हो या “मंकी गेट” मामला। दरअसल, 2008 में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट मैच हुआ था। साइमंड्स ने इसी बीच आरोप लगाया था कि हिंदुस्तानी ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने उन्हें बंदर (मंकी) कहा। हालांकि, भज्जी को केस की सुनवाई के बाद क्लीन चिट मिल गई थी। पर यह पूरा मामला खूब सुर्खियों में छाया रहा था और तब इसे ‘मंकी गेट’ कहा गया।इंग्लैंड में जन्मे एंड्रयू साइमंड्स को “रॉय” और “साइमो” निकनेम से भी जाना जाता था। 

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here