38.1 C
Delhi
Wednesday, June 7, 2023
No menu items!

शादी में दुल्हन ने किया डांस, दूल्हे ने अश्लील बता दे दिया तलाक

- Advertisement -
- Advertisement -

बगदाद, 15 जनवरी: इराक के बगदाद शहर में तलाक का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक शख्स ने डांस करने की वजह से अपनी बीवी को तलाक दे दिया। ये तलाक शादी की रस्मों के ठीक बाद हुई है। शादी के बाद दुल्हन ने एक गाने पर डांस किया जो दुल्हन को अश्लील और उत्तेजक लगा। विवाह समारोह के तुरंत बाद ही ये तलाक हो गया।


शादी के डांस फंक्शन में बिगड़ी बात

- Advertisement -

बगदाद में हुई इस शादी में निकाह की रस्मों के बाजद डांस का प्रोग्राम चल रहा था। दुल्हन ने भी डांस किय। दुल्हन ने इस दौरान एक सीरियाई गाने पर भी डांस किया। जिसे दू्ल्हे ने उत्तेजक और अश्लील कहा। दुल्हा इस डांस को लेकर भड़क गया। बात इतनी बढ़ी कि दुल्हन के डांस करने के कुछ समय के बाद ही तलाक हो गया।

क्या था गाना जिस पर भड़का दूल्हा

बगदाद की इस शादी में दुल्हन ने सीरियाई गायक लैमिस कान के गीत मेसातारा पर डांस किया। इस गाने का मतलब ये है कि इसमें लड़की लड़के को अपने नियंत्रित में रखने और उस पर पूरी तरह कंट्रोल करने की बात कहती है। इसको दूल्हे ने तहजीब के बाहर और भड़काने वाला कहा। गल्फ न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कह है कि यह घटना इराक में सबसे तेजी से तलाक के मामलों में से एक है।

सउदी में भी हुआ था ऐसा मामला

इस तरह का तलाक का एक मामला सउदी अरब में भी सामने आया था। यहां भी इसी गाने के चलते शादी टूटी थी। इस गाने को मध्य पूर्व में नवविवाहित जोड़ों में झगड़ा पैदा करने वाले गीत की तरह से देखा जाता रहा है। जॉर्डन में भी बीते साल अपनी शादी के समारोह के दौरान ये गाना बजने के बाद रिश्ता तोड़ दिया था।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here