27.1 C
Delhi
Thursday, March 30, 2023
No menu items!

शूटिंग के समय हॉलीवुड एक्टर की फिल्मी बंदूक से निकली ‘असली’ गोली, सिनेमैटोग्राफर की मौत, डायरेक्टर घायल

- Advertisement -
- Advertisement -

हॉलीवुड मूवी रस्ट की शूटिंग के सेट पर हीरो एलेक बाल्डविन की फिल्मी बंदूक से निकली गोली ने सिनेमैटोग्राफर की जान ले ली। वहीं इस घटना में फिल्म के डायरेक्टर घायल हो गए हैं। 

पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म के सिनेमैटोग्राफर हलीना हचिन्स की गुरुवार को गोली लगने से मौत हो गई और निर्देशक जोएल सूजा को भी गोली लगी है। गोली लगने के बाद 42 वर्षीय हचिन्स को एयरलिफ्ट करके न्यू मैक्सिको के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं 48 वर्षीय डायरेक्टर सूजा को एम्बुलेंस के जरिए क्राइस्टस सेंट विंसेंट रीजनल मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

इस गोलीकांड के बाद से फिल्म का प्रोडक्शन रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान हीरे एलेक ने फिल्म में इस्तेमाल होने वाली बंदूक से गोली चलाई थी। बंदूक के फायर होने के बाद कथित रूप से असली गोली निकली और सिनेमैटोग्राफर और फिल्म के डायरेक्टर को जा लगी।

इस बीच बाल्डविन को पुलिस ने घटना के बाद हिरासत में ले लिया। जहां उन्हें पूछताछ के बाद बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया। हालांकि मामले की जांच अभी भी जारी है। इस मामले को लेकर सवाल ये उठ रहा है कि फिल्मी बंदूक में असली गोली कहां से आई, अगर असली गोली थी नहीं तो नकली गोली से किसी की जान तो नहीं जा सकती है?

गिल्ड के अध्यक्ष जॉन लिंडले और कार्यकारी निदेशक रेबेका राइन ने इस मामले को लेकर एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है- “इस समय विवरण स्पष्ट नहीं है, हम इसके बारे में और जानने के लिए काम कर रहे हैं। इस दुखद घटना की जांच का हम पूरी तरह से समर्थन करते हैं।

शेरिफ कार्यालय की ओर से कहा गया है कि बंदूक को एक सीन के बीच में निकाला गया था। जिसे या तो फिल्माया जा रहा था या रिहर्सल किया जा रहा था। यह स्पष्ट नहीं है कि बंदूक कैसे चलाई गई- दुर्घटना से या उद्देश्य से। जांचकर्ताओं ने कहा कि बंदूक को ‘डिस्चार्ज’ कर दिया गया था।

रस्ट मूवीज प्रोडक्शंस एलएलसी के एक प्रवक्ता ने मौत को एक ‘दुर्घटना’ कहते हुआ बताया कि इसमें ‘ब्लैंक के साथ एक प्रोप गन की मिसफायर’ शामिल है।

प्रोप गन के साथ ऐसी घटनाएं कम ही हुईं हैं। इससे पहले मार्शल आर्ट स्टार ब्रूस ली के 28 वर्षीय बेटे ब्रैंडन ली की 1993 में ‘द क्रो’ के सेट पर भी गोली लगने से मौत हो गई थी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here