सोहेल खान और सीमा खान ने कुछ दिनों पहले ही कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है। दोनों वैसे ही काफी समय से अलग रह रहे थे और अब तो दोनों ने पती-पत्नि के रिश्ते को खत्म करने का फैसला भी ले लिया है।
अलग होने के बीच अब सीमा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल में बदलाव किए हैं। दरअसल, अब तक इंस्टाग्राम पर सीमा का नाम सीमा खान था। वहीं अब तलाक की अर्जी दर्ज करने के बाद अब सीमा ने अपना नाम सीमा किरण सचदेह कर दिया है। इसके साथ ही सीमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, एंड में सब चल जाएगा। आपको ये जानने की जरूरत नहीं कि कैसे। आपको भरोसा करना होगा बस।
बता दें कि सोहेल और सीमा के 2 बेटे हैं निर्वान और योहान। हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है कि बच्चे किसके साथ रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोहेल और सीमा ने मिलकर तलाक का फैसला लिया है। बता दें कि सोहेल और सीमा ने साल 1998 में शादी की थी। दोनों की लव मैरिज थी। सीमा के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे इसलिए दोनों ने भाग कर शादी की थी। दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर ही रहे थे कि अचानक दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं।
पिछले साल सीमा शो द फैबुलस लाइव्स ऑफ वाइव्स में भी नजर आई थीं। इस शो के दौरान सीमा ने बताया था कि वह सोहेल के साथ नहीं रह रही हैं और उनके बच्चे दोनों घर में रहते हैं। अपने रिश्ते को लेकर सीमा ने कहा था, यह सिर्फ इतना है कि कभी-कभी जब आप बड़े हो जाते हैं, तो आपके रिश्ते अलग हो जाते हैं और अलग-अलग दिशाओं में चले जाते हैं।
सोहेल और मैं भले ही अलग रह रहे हैं, लेकिन हम एक परिवार हैं। हम एक यूनिट हैं। हम दोनों के लिए हमारे बच्चे ही मैटर करते हैं।
You must log in to post a comment.