30.1 C
Delhi
Sunday, June 4, 2023
No menu items!

आर्यन खान केस: मोहित कंबोज ने नवाब मलिक पर दायर किया 100 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकद्दमा

- Advertisement -
- Advertisement -

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहित कंबोज ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही मोहित ने नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में 100 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकद्दमा भी दर्ज कराया है। मोहित कंबोज ने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में अपने और परिवार के सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर झूठे आरोप के आरोप में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ यह मुकद्दमा दर्ज किया है।

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार करने के बाद से ही मलिक लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस या ट्वीट के जरिए NCB और इसके जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। मलिक ने इस केस में मोहित कंबोज समेत कई अन्यों पर भी आरोप लगा रहे हैं।

- Advertisement -

मलिक ने आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद आरोप लगाया था कि दो अक्तूबर को क्रूज से आठ के बजाय 11 लोगों को हिरासत में लिया गया था। तीन लोगों को बाद में किसी भाजपा नेता का फोन आने के बाद छोड़ दिया गया। उनके अनुसार, छोड़े गए लोगों में भाजपा नेता मोहित कंबोज का साला भी था। मलिक ने मोहित का नाम न लेते हुए उन पर इशारों में कई आरोप लगाए थे। मोहित ने इन आरोपों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और 100 करोड़  मौद्रिक मुआवजे / हर्जाने के लिए एक डिक्री की भी मांग की गई है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here