31.1 C
Delhi
Wednesday, September 27, 2023
No menu items!

यति नरसिंहानंद के ‘हिंदू महिलाओं’ के लिए बिगड़े बोल, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने लगाई लताड़

- Advertisement -
- Advertisement -

अपने भड़काऊ भाषणों और मुस्लिम विरोधी बयानों से जहर उगलने के चलते सुर्खियों में रहने वाले यति नरसिंहानंद ने एक बार फिर आपत्तिजनक भाषण दिया है। कई बार विवादों में रहने के बाद भी यति नरसिंहानंद भड़काऊ भाषण देने से बाज नहीं आ रहा हैं। बीते दिनों ही उसने हिमाचल प्रदेश के ऊना में मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगला था। जिसके लिए पुलिस ने उन्हें ऐसे भाषण ना देने के लिए आगाह किया था। एक बार फिर उसने हिंदू महिलाओं को लेकर गलत बोल बोले हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा,” ये बिगड़े हुए बीमार अपराधी कौन हैं और पुलिस कहा हैं? कानून प्रवर्तन, न्यायपालिका या कानून के शासन कुछ है या नहीं??? भारत में चल क्या रहा है ?

- Advertisement -

वीडियो में नरसिंहानंद कहते दिख रहा हैं, ”मां काली क्या करती है? अगर संतान पर खतरा है तो वो दुशमन की गर्दन काट देती है। और नागिन क्या करती है? वो अपने ही बच्चों को खा जाती है। आज मैं बहुत दुख के साथ कहना चाहता हूं, हिंदुओं की मेरी मां, बहन और बेटियां। आप मां काली का काम नहीं कर रही हो। आप नागिन का काम कर रही हैं।”

ये बात नरसिंहानंद ने उन महिलाओं के लिए कही है, जिनके बच्चे नहीं हैं या कम बच्चे हैं। इसके अलावा उसने मुस्लिम समुदाय को लेकर भी कई बातें कही। जिसके लिए लोग उनका विरोध भी कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले भी यति नरसिंहानंद ने मुस्लिमो को लेकर भाषण दिया था। जिसपर स्वरा ने आपत्ति जताई थी। ऊना में जिले में अखिल भारतीय संत परिषद का तीन दिवसीय ‘धर्म संसद’ में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा था कि देश में मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या हिंदुओं के पतन का संकेत दे रही है। हिंदुओं को अपने परिवार और सनातन धर्म की रक्षा के लिए ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए।

नरसिंहानंद सरस्वती नफरत भरा भाषण देते रहता हैं। वो इस वक्त बेल पर बाहर हैं। हरिद्वार में दिए एक भाषण के लिए उसे जेल में रहना पड़ा था। जहां से उसे बेल पर छोड़ा गया है। इसके बाद भी वो लगातार जहर उगल रहा हैं।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here