33.1 C
Delhi
Monday, October 2, 2023
No menu items!

अग्निपथ रोजगार स्कीम: अलीगढ़ में उपद्रवियों ने फूंकी पुलिस चौकी, दरोगा की कार भी स्वाहा

- Advertisement -
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश में सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ शुक्रवार सुबह से ही प्रदर्शन शुरू हो गया। उपद्रवियों ने अग्निपथ के विरोध में बलिया में एक खड़ी ट्रेन को फूंक डाला। ट्रेन की कई बोगियां काटकर अलग करनी पड़ी।

इसके साथ ही बलिया में स्टेशन पर तोड़-फोड़ भी की गई है। कुछ उपद्रवियों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चक्का जाम कर दिया और रोडवेज बस में तोड़फोड़ की। चंदौली में ट्रेन रोकर और अमेठी में धरना प्रदर्शन करके विरोध किया गया। पुलिस राज्य में हाई अलर्ट पर है और उपद्रवियों को नियंत्रण करने में लगी है।

- Advertisement -

अलीगढ़ में अग्निपथ को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। युवाओं में अग्निपथ को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। टप्पल में पुलिस चौकी में आग के बाद अब प्रदर्शनकारियों ने जट्टारी पुलिस चौकी के बाहर खड़ी दारोगा की कार को भी फूंक डाला।

वहीं दूसरी तरफ टप्पल में बवाल के दौरान सीओ के अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। ऐसे में ये सवाल उठता है कि देश जलाने वाले क्या सेना में रहकर देश की सेवा कर पाएंगे ? क्योंकि एक सैनिक देश को बचाने के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर देता है और ये उपद्रवी देश की सम्पत्तियों को जला रहे हैं और पुलिस पर भी हमले कर रहे हैं।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here