28.1 C
Delhi
Saturday, September 23, 2023
No menu items!

मुंबई इंडियंस की लगातार 5वीं हार के बाद रोहित ने कैमरे के सामने आकर किया खुलासा, ‘हम…नहीं रख पाए!’

- Advertisement -
- Advertisement -

PBKS: आईपीएल 2022 का 23वां मुकाबला रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस और मयंक अग्रवाल की पंजाब किंग्स के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया।

इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने 12 रनों से करारी शिकस्त दी। दरअसल, इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले निर्णय गेंदबजी करने का फैसला किया।

- Advertisement -

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की ताबतोड़ पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 के नुकसान पर 198 रन बनाये। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में नौं विकेट के नुकसान पर 186 रन बना सकी। लिहाजा, 12 रनों से यह मैच पंजाब किंग्स ने जीत लिया। मालूम हो कि मुंबई इंडियंस इस सीजन की एकमात्र टीम है, जोकि अबतक सभी मुकाबलों में तीन ओवरसीज खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरी है। वहीं, पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार के बाद रोहित शर्मा (MI vs PBKS Rohit Sharma Interview) ने बताया कि हमने इस गलती के कारण मैच हाथ से गवां दिया।

दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के साथ ही मुंबई इंडियंस की आईपीएल के सीजन में लगातार यह 5वीं हार है। वहीं, पंजाब किंग्स मुंबई के खिलाफ इस जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर जा पहुंची है जबकि शून्य अंकों के साथ मुंबई इंडियंस अंतिम पायदान पर है। वहीं, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (MI vs PBKS Rohit Sharma Interview) ने बताया कि हम इस मैच में एक समय पर अच्छी स्थिति में थे। उन्होंने कहा,

‘इस मैच में ग़लतियां निकालना मुश्किल है। हमने अच्छा खेल खेला लेकिन अंत में वह रन आउट हमें भारी पड़े। एक समय पर हम अच्छी स्थिति में थे लेकिन हम संयम नहीं रख पाए। अगर आप मैच जीत नहीं रहे हैं तो आपको बदलाव करने पड़ते है। हम नए संयोजन आज़मा रहे हैं पर कुछ भी काम नहीं कर रहा है।’

टीम की हार के लिए कोई दोषी नहीं

इसी दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि टीम की हार के लिए मैं किसी को दोषी नहीं ठहराऊंगा। उन्होंने कहा,

‘MI vs PBKS Rohit Sharma Interview: मैं किसी एक व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराऊंगा। सच कहूं तो मैदान बदलने से कोई फ़र्क नहीं पड़ता। आपको अच्छा खेल खेलना पड़ता है और इसलिए हम इस स्थिति में है। पंजाब ने अच्छी बल्लेबाज़ी की और हमारे गेंदबाज़ों पर दबाव बनाया। मुझे लग रहा था कि इस अच्छी पिच पर 190 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आने वाले मैचों में हम अच्छा खेल दिखाने का प्रयास करेंगे।’

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here