34.1 C
Delhi
Saturday, June 3, 2023
No menu items!

करीना के बाद संजय कपूर-सोहेल खान की बीवियां भी निकली पॉजिटिव, बॉलीवुड जगत में हड़कंप

- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई। कोरोना महामारी का कहर कम होता देख देश से लॉकडाउन खत्म करने की घोषणा की गई। हालांकि, कोविड केसेस में कमी जरूर हुई थी लेकिन केस पूरी तरह से खत्म नहीं हुए थे। वहीं, लॉकडाउन खत्म होने के बाद आम नागरिक समेत बॉलीवुड सितारे भी अपनी-अपनी जिंदगी और काम में व्यस्त हो गएं।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर गौर फरमाने के साथ ही सेलेब्स ने वेकेशन पर जाने से लेकर पार्टी करने तक जैसी एक्टिविटीज भी शुरू कर दी। इसी वजह से मनोरंजन जगत में एक बार फिर कोरोना का कहर बरपता नजर आया है। सोमवार को करीना कपूर (Kareena Kapoor) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई।

- Advertisement -

वहीं, अब रिपोर्ट है कि सोहेल खान (Sohail Khan) और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की पत्नियां यानी सीमा खान (Seema Khan) और महीप कपूर (Maheep Kapoor) भी कोरोना महामारी का शिकार हो चुकी हैं। 

जानकारी के मुताबिक, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान घर पर क्वारंटीन हैं। वहीं, संजय कपूर ने खुद पत्नी महीप कपूर के कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। संजय ने कहा,’महीप कोरोना का शिकार हुई हैं। हालांकि उनमें मामूली लक्षण हैं। इसी को ध्यान में रखकर महीप ने खुद को आइसोलेट कर लिय है, हम सब भी पूरी एहतियात बरत रहे हैं।’

बताते चलें कि, महीप कपूर और सीमा खान काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों को अक्सर इवेंट्स और पार्टीज में एक साथ मस्ती करते देखा जाता है। दोनों पिछले साल नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फैबुलेस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स’ में भी नजर आई थीं। ये दोनों बिजनेसवुमन हैं और मुंबई में अपना कारोबार चलाती हैं। 

बीते दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो टॉप एक्ट्रेसेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। वहीं, बीएमसी सूत्रों की मानें तो करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के सुपर स्प्रेडर होने की संभावना जताई जा रही है। ये एक्ट्रेसेस आपस में काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। साथ ही बॉलीवुड पार्टीज का भी हिस्सा बनती नजर आती हैं। करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद बॉलीवुड में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here