10.2 C
London
Saturday, April 27, 2024

24 साल की शादी के बाद सोहेल खान और सीमा ने दायर की तलाक की अर्जी, क्या है इसके पीछे की असली वजह ?

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

सोहेल खान और सीमा सचदेव ने आज यानी की शुक्रवार को तलाक के लिए अर्जी दायर की है। आज दोनों को कोर्ट में स्पॉट किया गया है। दोनों ने 24 साल की अपनी शादी को तोड़ने का फैसला किया है। वैसे बता दें कि काफी समय से दोनों के अनबन की खबरें आ रही थीं। इतना ही नहीं वह काफी समय से अलग भी रह रहे थे और अब तो दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। चलिए आज बताते हैं आपको कौन हैं सोहेल खान की पत्नी सीमा खान, क्या करती हैं वह काम और उनके बिजनेस और शो के बारे में।

सीमा सचदेव की सोहेल खान की पत्नी होने के अलावा अपनी भी पहचान है। सीमा शादी से पहले पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। सीमा ने शादी से पहले डिसाइड कर लिया था कि वह फैशन डिजाइनर बनेंगी। तभी उनकी लाइफ में सोहेल खान आए और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद सीमा ने अपने करियर को नहीं छोड़ा और अपने प्रोफेशन पर फोकस किया। आज सीमा पॉपुलर फैशन डिजाइनर हैं। उनका खुद का एक ब्रांड भी है। कई स्टार्स उनके आउटफिट्स पहनते हैं। वैसे सीमा के कई बुटीक भी हैं। सीमा के क्लोदिंग स्टोर मुंबई और दुबई में भी है। सीमा फैशन लेवल बांद्रा 190 की को फाउंडर भी हैं। 

स्पा और सैलून 

इसके अलावा सीमा का अपना स्पा और सैलून भी हैं। सीमा के फेमस इंडियन सेलिब्रिटी शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा खान, कैटरीना कैफ और करीना कपूर खान हैं। सीमा को पार्टी करना और दोस्तों के साथ ट्रैवल करना बहुत पसंद है। वह ब्रेक लेकर वेकेशन पर जाती रहती हैं। सीमा की नेट वर्थ के बारे में बता दें कि वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिल हैं।

सीमा का परिवार

सीमा के पापा अरुण सचदेव है जो कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट और एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नॉन एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। मां उनकी किरण सचदेव है। सीमा के भाई बंटी सचदेव हैं। ये कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट और एंटरटेनमेंट के फा फाउंडर हैं और इसके साथ ही सीमा की बहन भी हैं जिनका नाम रिचा सचदेव है।

सोहेल के अफेयर की खबरों पर पहली बार आईं सामने

बता दें कि कई सालों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सोहेल और हुमा कुरैशी रिलेशनशिप में हैं। हालांकि हुमा ने खुद क्लीयर किया था कि ऐसा कुछ नहीं हैं। लेकिन फिर भी खबरें खूब वायरल होती थीं और तब सीमा खान खुद सामने आकर बोली थीं कि ऐसा नहीं हैं। वह मेरे ससुराल वालों के करीब हैं। वैसे भी वह सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की एम्बैसडर हैं जहां मेरे पति मुंबई की टीम को सपोर्ट करते हैं। लेकिन मैं नहीं मानती कि सोहेल और हुमा साथ में हैं।

शो द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स

साल 2020 में करण जौहर एक शो लोकर आए नेटफ्लिक्स पर जिसका नाम था द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइवस। शो के जरिए भले ही उनके रियल लाइफ की झलक फैंस को दिखाई गई, लेकिन इसमें सीमा की एक्टिंग और परफॉर्मेंस को पसंद किया गया। इस शो के दौरान ही ये खुलासा हुआ था कि सोहेल और सीमा अलग-अलग रहते हैं। वह जब अपने बेटे को लेकर शो में बात करती हैं तो कहती हैं। मैं निर्वान को ज्यादा नहीं देख पाती हूं। वह अपने पापा के साथ रहता है और यहां आता है और सो जाता है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network

Latest news

- Advertisement -spot_img

Related news

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here