34.1 C
Delhi
Sunday, May 28, 2023
No menu items!

सोनू सूद के खिलाफ कार्रवाई: 6 ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का सर्वे, अधिकारी ऑफिस में दस्तावेज खंगाल रहे हैं

48 वर्षीय सोनू सूद लॉकडाउन की वजह से सुर्खियों में आए थे। सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे और मुंबई में रह रहे कई प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में मदद की थी।

- Advertisement -
- Advertisement -

सोनू सूद को हाल ही में स्कूली बच्चों के लिए दिल्ली सरकार के अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है।

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के मुंबई स्थित ऑफिस में इनकम टैक्स के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सूद के ऑफिस में पड़ताल जारी है। बता दें कि सोनू सूद को हाल ही में स्कूली बच्चों के लिए दिल्ली सरकार के अभियान के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है। सोशल मीडिया में सवाल उठाया जा रहा है कि क्या यह रेड ‘AAP’ के साथ करीबी का ही परिणाम है?

- Advertisement -

बता दें कि सोनू सूद हमेशा से राजनीति में जाने की बात को मन करते रहे हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी के नेताओं की बैठक के बाद चर्चा थी कि सोनू सूद राजनीति में प्रवेश करेंगे।

लॉकडाउन में सोनू सूद ने खूब बटोरी सुर्खियां
48 वर्षीय सोनू सूद लॉकडाउन की वजह से सुर्खियों में आए थे। सोनू सूद ने लॉकडाउन में फंसे और मुंबई में रह रहे कई प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने में मदद की थी। इतना ही नहीं उन्होंने कई लोगों के रहने और खाने के साथ काम करने का भी इंतजाम किया था। लॉकडाउन के दौरान उनके किए कामों की सोशल मीडिया में खूब सराहना हुई थी। सोनू सूद के पॉलिटिक्स में आने पर भी खूब चर्चा हुई थी। हालांकि, हर बार उन्होंने कहा कि वे राजनीति में नहीं आने जा रहे हैं।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here