31.1 C
Delhi
Wednesday, September 27, 2023
No menu items!

26 जनवरी लाल किला ‘हिंसा’ के आरोपी और प्रसिद्ध अभिनेता दीप सिद्धू की रोड ऐक्सिडेंट में ‘मौत’

- Advertisement -
- Advertisement -

चंडीगढ़: पंजाब के चर्चित अभिनेता दीप सिद्धू का सड़क हादसे में निधन हो गया है। सिद्धू पिछले साल 26 जनवरी के मौके पर किसान आंदोलन के दौरान राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा की वजह से सुर्खियों में आ गए थे।

सिद्धू पर आंदोलनकारियों के एक समूह को भड़काने का आरोप था। 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक ये हादसा केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ है। शुरुआती खबरों के अनुसार सिद्धू अपनी महिला मित्र के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। लेकिन मंगलवार रात करीब 9 बजे सड़क पर अंधेरे की वजह से उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सिद्धू के शव को सोनीपत के खरखोदा अस्पताल में रखा गया है। बता दें कि सिद्धू पंजाब के इस विधानसभा चुनाव में सरगर्मी के साथ हिस्सा ले रहे थे।

मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर के पास कुंडली मानेसर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में दीप सिद्धू का निधन हुआ है। दीप सिद्धू बीते साल गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए लाल किला हिंसा के दौरान चर्चा में आए थे। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। उन्होंने केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था।

गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला परिसर में धरोहरों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सिद्धू को दो बार गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल फरवरी में उसकी गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने दावा किया था कि उनका इरादा हिंसा पैदा करना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज की अवहेलना करना था। पुलिस ने दिल्ली की एक अदालत को यह भी बताया था कि सिद्धू लाल किले की घटना के मुख्य दंगाई और भड़काने वाले थे। उन्होंने लोगों को उकसाया था और उन्हें तलवार, लाठी और झंडे के साथ एक वीडियो में देखा गया था।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khanhttps://reportlook.com/
journalist | chief of editor and founder at reportlook media network
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here