23.1 C
Delhi
Saturday, March 25, 2023
No menu items!

अरुणाचल प्रदेश में घुस आए 200 चीन के सैनिक, भारतीय सैनिकों से हुई घंटो झड़प

- Advertisement -
- Advertisement -

चीन अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए लगातार भारत को उकसाता रहता है। सीमा विवाद को लेकर चीन अक्सर भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश करता लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ती है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीन के लगभग 200 सैनिकों ने पिछले हफ्ते तिब्बत के रास्ते भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की। खबरों के मुताबिक दोनों सेनाओं में कुछ घंटे झड़प भी हुई थी।

सूत्रों का कहना है कि, चीनी सैनिक पिछले हफ्ते LAC क्रॉस कर भारत की तरफ आ गए थे। रक्षा सूत्रों का कहना है कि, दोनों पक्षों के बीच इंगेजमेंट कुछ घंटों तक चली और इसे मौजूदा प्रोटोकॉल के तहत सुलझा लिया गया। इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।

- Advertisement -

वहीं उच्च पदस्थ सरकारी सूत्रों के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन के कुछ सैनिकों को भारतीय सैनिकों द्वारा अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया था। ये सैनिक लगभग 200 की संख्या में तिब्बत के जरिए भारतीय सीमा में दाखिल हो गए थे और उन्होंने खाली बंकरों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। फिलहाल चीनी सैनिकों को हिरासत में लिए जाने की खबरों का सेना की तरफ से खंडन किया गया है।

इस झड़प को लेकर सेना के सूत्रों ने कहा है कि, लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चीन और भारत अपने परसेप्शन हैं। ऐसे में दोनों देशों की पेट्रोलिंग टीम का कभी-कभी आमना-सामना हो जाता है। हालांकि फेसऑफ की सिचुएशन में तय प्रोटोकॉल के हिसाब से मामले को निपटाया जाता है।

- Advertisement -
Jamil Khan
Jamil Khan
Jamil Khan is a journalist,Sub editor at Reportlook.com, he's also one of the founder member Daily Digital newspaper reportlook
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here