28.8 C
Delhi
Wednesday, March 29, 2023
No menu items!

देश में 20 हजार लाख बच्चे सड़कों पे जी रहे है जिंदगी, NCPCR की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

- Advertisement -
- Advertisement -

Report Look News : पूरे भारत में सड़कों पर रहने वाले लगभग 20 हजार बच्चों की पहचान की गई है और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया चल रही है। इस समय भारत में 15 से 20 लाख बच्चे सड़कों पर जीवनयापन कर रहे हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एन.सी.पी.सी.आर.) के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने एक रिपोर्ट में दी।

भारत में सड़कों पर रह रहे बेघर बच्चों की स्थिति पर बात करते हुए कानूनगो ने कहा कि सड़कों पर रह रहे बच्चों के लिए वैब पोर्टल ‘बाल स्वराज्य’ बनाया गया है जहां उनकी जानकारी अपलोड की जा सकती है और उन पर नजर रखने के साथ उनके पुनर्वास के लिए कार्य किया जा सकता है। उन्होंने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य उतने प्रभावी तरीके से काम नहीं कर रहे हैं जितना उन्हें करना चाहिए।

- Advertisement -

हम यथाशीघ्र काम करना चाहते हैं। राज्यों पर यह कार्य तत्काल करने के लिए दबाव डालना चाहिए। मध्य प्रदेश और कुछ क्षेत्रों में पश्चिम बंगाल ने उनके पुनर्वास के लिए अच्छा काम किया है परंतु दिल्ली और महाराष्ट्र कुछ नहीं कर रहे हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here